
नर्मदापुरम / शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय संगठन मालवीय श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज महासभा (सम्पूर्ण भारत) ने राष्ट्रीय स्तर सामाजिक शिक्षकों के सम्मान एवं स्वागत आयोजन करने का आह्वान किया। इसी तारतम्य में नर्मदापुरम स्थित सामाजिक मंदिर श्री राधा कृष्ण विश्वकर्मा मंदिर में समस्त सामाजिक शिक्षकों का स्वागत किया गया। आयोजन में परमानन्द मालवीय से.नि. व्याख्याता, गोरेलाल मालवीय से.नि., अनीष मालवीय, शैलेष मालवीय, श्रीमति सुषमा मालवीय से.नि., श्रीमति रागिनी मालवीय, श्रीमति नीता मालवीय, श्रीमति सुनीता मालवीय, श्रीमति भारतीमालवीय, श्रीमति राजेश्वरी मालवीय श्रीमति अर्चना मालवीय, श्रीमति माधुरी मालवीय, श्रीमति भारती मालवीय, श्रीमति शकुंतला मालवीय, कु. कृति मालवीय, कु. शैलजा मालवीय, श्रीमति ज्योति मालवीय, श्रीमति मंजू मालवीय एवं अन्य उपस्थित सभी शिक्षकों का पुष्पहार से अभिनंदन कर शॉल श्रीफल से स्वागत किया गया। शिक्षकों के सम्मान में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्जुन मालवीय समाज में शिक्षकों की अनिवार्य आवश्यकता तथा महत्व एवं राष्ट्रीय संयोजक राजू मालवीय ने शिक्षकों द्वारा समाज एवं व्यक्तिव निर्माण पर उद्बोधन दिए, शिक्षकों की ओर से परमानन्द मालवीय एवं श्रीमति नीता मालवीय ने सामाजिक परिवेश में शिक्षकों की सहभागिता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन लखनप्रसाद मालवीय एवं सभा का आभार अनीश मालवीय ने दिया। आयोजन में महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमति पूजा मालवीय, अनिल मालवीय, अमित मालवीय, सोनू मालवीय, तुकाराम मालवीय,
लखन प्रसाद मालवीय, हरिशंकर मालवीय, दीन दयाल मालवीन, राजेद्र मालवीर (गुड्डू भैया), माखन लाल मालवीय, राजेश मालवीय, लक्ष्मीनारायण मालवीय, संतोष मालवीय, जीवन लाल मालवीय, आलोक मालवीय, शशांक मालवीय तुकाराम मालवीय, संतोष मालवीय, मयंक विश्वकर्मा एवं अन्य सामाजिक सदस्य उपस्थित थे।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

