

नर्मदापुरम / आज अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश प्रतिभाओं का विसर्जन जारी है। हर्बल पार्क में गणेश प्रतिभाओं के विसर्जन के लिए प्रशासन द्वारा कृत्रिम कुंड बनाए गए हैं, जिसमें बड़ी मूर्तियां को क्रेन की सहायता से एवं छोटी-छोटी मूर्तियां को हाथों से विसर्जित किया जा रहा है। मूर्ति कलेक्शन के लिए कलेक्शन सेंटर भी बनाए गए हैं। जहां पर आम जन अपने गणेश जी को रख देते हैं और प्रशासन द्वारा उन्हें विसर्जित किया जा रहा है। शहर में रोड पर समिति के सदस्यों द्वारा गणेश प्रतिमाओं को गाने के साथ ढोल नगाड़ों के साथ नाचते गाते विसर्जन करने निकले । कृत्रिम कुंड के पास प्रशासनिक व्यवस्था भी अच्छी रही। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट बृजेंद्र रावत, डीएसपी यातायात संतोष मिश्रा, शहर थाना प्रभारी कंचन ठाकुर, देहात थाना प्रभारी सौरभ पांडे एवं पुलिस बल मौजूद रहा।

