


नर्मदापुरम / शहर में शुक्रवार को शिक्षक दिवस मनाया गया । इस दौरान शिक्षक सम्मान समारोह और संगीत निशा का आयोजन किया गया। नगर की प्रतिष्ठित संगीत संस्था म्यूजिक जोन द्वारा शिक्षक दिवस पर अपने गुरुओं पंडित राम परसाई, असीम विश्वास और सईद कुरेशी अजय दुबे का सम्मान म्यूजिक जोन के सदस्यों द्वारा किया । मोरछली चौक स्थित म्यूजिक जोन के कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में म्यूजिक जोन के सदस्यों ने भजन और गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। म्यूजिक जोन के सदस्यों में प्रमुख रूप से प्रतीक द्विवेदी सत्तू दुबे , सुनील मिश्रा, मुकेश गढ़वाल ,संयम बिल्लौर, कु़. सौम्या कौशिक, कु. साधना मेहरा, अभिलाष दुबे, गोलू सराठे, अजय बरखने , वैभव शुक्ला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

