
सिवनी मालवा / ग्राम नंदरवाड़ा में गणेश विसर्जन धूमधाम और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। ढोल-नगाड़ों की गूंज और जयकारों के बीच गणेश प्रतिमा को चल समारोह के रूप में विदा किया गया। गांव के अमन दुबे ने बताया कि इस अवसर पर विशेष रूप से 32 ढोल- नगाड़ों की व्यवस्था की गई थी।जिनकी प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। विसर्जन यात्रा में जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर गणेश को श्रद्धापूर्वक विदाई दी। चल समारोह शाम से आरंभ हुआ जो देर रात तक चलता रहा। महाआरती के बाद गणपति बप्पा का विसर्जन किया गया। इस दौरान पूरे उत्साह और भक्ति भाव से ग्रामीणों ने “गणपति बप्पा मोरया… अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारे लगाए।

