
सिवनी मालवा / नगर के ठाकुर मोहल्ला स्थित श्री नवदुर्गा गणेश मंडल द्वारा शनिवार को शाम से भव्य गणेश विसर्जन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जो देर रात तक चला। चल समारोह के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक और धार्मिक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर उज्जैन के भस्म रमैया मंडल और दिल्ली के अघोरी मंडल की प्रस्तुतियाँ विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। दोनों मंडलों ने अपनी अनूठी शैली से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया और कार्यक्रम को यादगार बना दिया। शहर भर से भारी संख्या में श्रद्धालु इस विसर्जन चल समारोह में शामिल हुए और भक्तिमय माहौल में गणपति बप्पा का जयकारा लगाते रहे।

