
नर्मदापुरम / प्रति पूर्णिमा को सेठानीघाट पर होने वाली माँ नर्मदाजी की महाआरती भाद्रपद पूर्णिमा को पंच विप्रजनों द्वारा सम्पन्न की गई । महाआरती के संयोजक प्रशांत मुन्नू दुबे ने बताया कि खग्रास चन्द्र ग्रहण होने के कारण सायंकाल होने वाली माँ नर्मदाजी की महाआरती पूर्णिमा को प्रातः 6:30 बजे ही कर दी गयी ।

