
नर्मदापुरम / भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा का विशेष महत्व बताया गया है। क्योंकि इस दिन से पितृ तर्पण की शुरुआत हो जाती है एवं पूर्णिया से लेकर पितृ मोक्ष अमावस्या तक पितृ तर्पण किया जाता है। इस उपलक्ष में स्थानीय सेठानी घाट स्थित श्री राम जानकी मंदिर पर मां नर्मदा भोग सेवा समिति ने पूर्णिमा पर्व पर बाहर से आए स्नान करने हेतु श्रद्धालुओं को एवं अपने पितरों का तर्पण करने आए श्रद्धालुओं को खीर प्रसादी का वितरण किया। इस आयोजन में समिति के संरक्षक हंस राय का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष विवेक चौकसे, पं. लवलेश शर्मा, शुभम दुबे, रितेश शर्मा, प्रथम सोनी, प्रकाश गुप्ता, चिंटू राठौर, श्यामु नायक, अनिल गोस्वामी, जयसिंह यादव, योगेश राठौर, सौरभ तिवारी, आयुष दुबे, आकाश पटवा, साजन हेमणांनी, विनय यादव, गुड्डू तिवारी, सौरभ पटवा, राजा कहार, भुवनेश मेश्कर् आदि सदस्य उपस्थित थे।

