
नर्मदापुरम / जय हो सामाजिक कल्याण समिति के तत्वावधान में माँ नर्मदा घाट स्वच्छता अभियान का 268वां सप्ताह आज संपन्न हुआ। समिति के सदस्यों ने परमहंस घाट पहुंचकर श्रमदान किया तथा घाटों पर फैली गंदगी, प्लास्टिक एवं अन्य कचरे को एकत्रित कर साफ-सफाई की। सफाई कार्य में समिति अध्यक्ष अर्पित मालवीय सहित समिति के सदस्य गण अनिल मिश्रा, रमेश उपरारिया, संजू प्रजापति, जॉन आजाद, अनुराग वर्मा, कौशिक बावरिया, विशाल बावरिया, सौरभ वर्मा, अजय बावरिया, सागर पटेल, दीपक कलोसिया एवं राजेश वर्मा सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने नर्मदा मैया के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए संकल्प लिया कि नदी स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण हेतु निरंतर प्रयास जारी रखेंगे। समिति द्वारा स्थानीय लोगों एवं श्रद्धालुओं से भी अपील की गई कि वे नदी में प्लास्टिक, थैली या अन्य कचरा न डालें और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें। जय हो सामाजिक कल्याण समिति का यह अभियान लगातार 268वें सप्ताह में भी सफलतापूर्वक जारी रहा, जो जनभागीदारी एवं सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है।

