
नर्मदापुरम / आम आदमी पार्टी की जिला स्तरीय मासिक बैठक आज जिला कार्यालय में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य पंजाब में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करने और जिले में संगठन को लगातार मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा करना था। कार्यक्रम का संचालन लीगल विंग के जिला अध्यक्ष, अधिवक्ता प्रदीप मालवीय द्वारा किया गया। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पंजाब में बाढ़ के कारण हुई त्रासदी पर दुख व्यक्त किया। इस दौरान, यह निर्णय लिया गया कि नर्मदापुरम जिले में पार्टी के कार्यकर्ता लोगों को QR कोड के माध्यम से पंजाब सरकार को आर्थिक मदद देने के लिए प्रेरित करेंगे, ताकि इस मुश्किल समय में प्रभावित परिवारों की सहायता की जा सके। यह कदम ‘आप’ की सेवा और समर्पण की भावना को दर्शाता है।
संगठन विस्तार पर चर्चा करते हुए जिला अध्यक्ष राजेंद्र मालवीय ने सक्रिय कार्यकर्ताओं की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों और दिल्ली-पंजाब सरकारों के जनहितैषी कार्यों को जनता तक पहुँचाएं। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही पार्टी की असली ताकत है, और हमें हर बूथ स्तर तक अपनी पहुँच बनानी है। बैठक के समापन के बाद कुछ नए लोगों ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, जिससे संगठन में और मजबूती आई। जिला अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं को सामाजिक कार्यों और संगठन को मजबूत करने की दोहरी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रोत्साहित किया।बैठक ने मुख्यरूप से जिला कोषाध्यक्ष रूपेश मालवीय, पूर्व लीगल विंग जिला अध्यक्ष राकेश कुमार जराठे, जिला संयुक्त सचिव काशिम अली, धनीराम गौर, जिला उपाध्यक्ष आर एन गुप्ता, जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुनील कहार, सुमेर सिंह प्रजापति, देवेंद्र यादव, अमोद ठाकुर, विनोद सिंह राजपूत, कनछेदी लाल यादव, बब्लू ख़ान, शिव प्रसाद, अभिषेक चौधरी एवं अन्य सदस्य सामिल रहे।

