नर्मदापुरम / शिक्षक दिवस कार्यक्रम का आयोजन पंडित रामलाल शर्मा कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन नर्मदापुरम में आज दिनांक 08/09/25 दिन सोमवार को महाविद्यालय में विद्यार्थियों के द्वारा शिक्षक दिवस कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों में अपने प्राचार्य एवं अध्यापक के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किऐ। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. प्रिंस जैन के द्वारा दीप प्रज्वलन और डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर की। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने कविता पाठ, गीत और अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत कर शिक्षकों के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने शिक्षकों को सम्मानित करते हुए उन्हें उपहार और शुभकामनाएं दी एवं महाविद्यालय प्राचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक की विद्यार्थियों के जीवन में मार्गदर्शन बनते हैं और उनके व्यक्तित्व निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। इस कार्यक्रम में पूरा वातावरण गुरु शिष्य परंपरा की गरिमा से ओत प्रोत रहा। और कार्यक्रम ने सभी को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर प्रिंस जैन, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉक्टर विनीता शुक्ला, श्रीमती अंजू सक्सेना, श्रीमती स्वाति गुप्ता, लीनेंद्र चौधरी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

