


हरदा / स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वाबलंबी भारत अभियान एक दिवसीय जिला विचार एवं प्रशिक्षण वर्ग हरदा के कच्छ कड़वा पाटीदार धर्मशाला में आयोजित किया गया, यह वर्ग 4 सत्रों में सम्पन्न हुआ । समापन कार्यक्रम में शहर के प्रमुख व्यापारी संगठनों के अध्यक्षों और शहर के प्रमुख गणमान्य नागरिकों को भी आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय सह व्यवस्था प्रमुख दीपक शर्मा उपस्थित रहे। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल, शहर के प्रमुख व्यापारी संगठनों और प्रमुख संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

