
नर्मदापुरम / अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा लंबे समय से gst दरों में कटौती की मांग के अनुरूप केंद्र सरकार द्वारा 12% और 28% स्लैब को खत्म करने पर एवं जीवनउपयोगी वस्तुओं पर gst शून्य करने पर जीएसटी परिषद का स्वागत किया है। यह निर्णय आम आदमी के लिए एक बड़ी राहत है और उपभोक्ताओं के हित में एक महत्वपूर्ण कदम है। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के मध्यप्रांत उपाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव एवं नर्मदापुरम जिलाध्यक्ष माधव हर्णे ने बताया कि जीएसटी परिषद ने 5 सितंबर 2025 को अपनी 56वीं बैठक में जीएसटी दरों को सरल बनाने का निर्णय लिया है, जिसमें अब केवल दो दरें होंगी – 5% और 18%। इसके अलावा, विलासिता और हानिकारक वस्तुओं पर 40% की विशेष दर लागू की गई है। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, नर्मदापुरम के जिलाध्यक्ष माधव हर्णे, सचिव अजय वर्मा एवं समस्त कार्यकारिणी द्वारा gst काउंसिल, केंद्र सरकार एवं प्रधानमंत्री के इस निर्णय का स्वागत किया गया और हर्ष व्यक्त किया गया और आशा की कि यह आम आदमी के जीवन को आसान बनाएगा और आर्थिक विकास को बढ़ावा देगा।

