
नर्मदापुरम / एक-दो घंटे की तेज बारिश में शहर के निचले हिस्सों में पानी भर जाता, मुख्यतः जय स्तम्भ चौक पर घुटनों तक पानी भर जाता है। इस जल भराव की समस्या को लेकर नर्मदापुरम् विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव, एसडीएम नीता कोरी, नगरपालिका के उपयंत्री अंबक पाराशर, रीना गुप्ता, स्वच्छता निरीक्षक अनुराग तिवारी, तहसीलदार सहित भाजपा नेता लोकेश तिवारी, मंडल अध्यक्ष सागर शिवहरे, अर्पित मालवीय आदि उपस्थित रहे। बैठक के संबंध में नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती यादव ने बताया कि विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा द्वारा निर्देशित किया गया कि बाजार क्षेत्र में जो जलभराव की समस्या उत्पन्न हो रही है उसका स्थाई समाधान निकालें। नपा के उपयंत्री और स्वच्छता निरीक्षक इस संबंध में नई प्लानिंग करें। जिससे कि बाजार क्षेत्र में दोबारा जल भराव की समस्या उत्पन्न न हो। किसी ने भी नाले नालियों पर अतिक्रमण किया हो उस अतिक्रमण को हटाएं। इस कार्य के लिए स्वच्छता निरीक्षक अनुराग तिवारी को प्रभारी बनाया गया है। शहर के मध्य एवं अन्य जगहों पर भी नालों पर पक्की दुकानें बनाई गई है जो कि पानी नहीं निकलने की मुख्य वजह है। अगर 20 साल पुराना नक्शा में देखा जाए तो स्थिति क्लियर हो जाएगी एवं नालों पर इन दुकानों को बनाने की परमिशन कैसे मिली यह जांच का विषय है।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

