नर्मदापुरम / सोमवार को सेवा भारती नर्मदापुरम नगर समिति द्वारा सुपोषित भारत अभियान के तहत सुपोषण सप्ताह के अंतर्गत आने वाले कार्यक्रम का उद्घाटन एवं सुपोषण पत्रिका का विमोचन कार्यक्रम समेरीटन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित किया गया। पत्रिका विमोचन मुख्य वक्ता वरिष्ठ समाज सेवी एवं संस्था के डायरेक्टर आशुतोष शर्मा द्वारा किया गया । उद्घाटन कार्यक्रम में संस्था की प्राचार्य श्रीमती प्रेरणा रावत, प्रमोद शर्मा, अमित माहेश्वरी एवम् सेवा भारती नगर अध्यक्ष सत्या चौहान उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रभारी एवं नगर उपाध्यक्ष सेवा भारती नितिन यादव ने बताया की सुपोषण सप्ताह 8 सितंबर से 14 सितंबर तक मनाया जाएगा।
8 सितंबर को उद्घाटन सत्र,
9 सितंबर को स्वच्छता अभियान, गोद भराई एवं नशा मुक्ति अभियान,
10 सितंबर को निबंध लेखन, चित्रकारी प्रतियोगिता, सुविचार लेखन, भाषण प्रतियोगिता एवं खेलकूद प्रतियोगिता,
11 सितंबर को दीवार लेखन प्रतियोगिता, पत्रक वितरण कार्यक्रम,
12 सितंबर को योगाभ्यास एवं निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन,
13 सितंबर को नुक्कड़ नाटक एवं सोशल मीडिया कार्यक्रम तथा
14 सितंबर को समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण का आयोजन किया जाएगा।

