
नर्मदापुरम / आरटीओ रिंकू शर्मा ने आज सुबह कुलामढ़ी रोड पर स्प्रिंगडेल्स स्कूल की बसों और ओवरलोडिंग आटो की जांच की। इस दौरान नियम विपरीत संचालन पर 21 आटो जब्त कर आरटीओ कार्यालय में खड़े किए गए। आटो में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठने के लिए लगाए गए पटियों को निकाला गया। इसके अलावा बिना फिटनेस, पीयूसी और परमिट के दौड़ रही एक स्कूल की बस भी जब्त की गई। वाहनों के दस्तावेजों की बारीकियों से जांच की जा रही है। वहीं ऑटो चालकों से कागजात पूरे कर वाहन चलाने और ओवरलोडिंग नहीं करने के स्वघोषणा पत्र लिए जा रहे हैं। स्कूल वाहनों की चेकिंग तो ठीक है लेकिन अन्य वाहनों की चेकिंग भी शहर में लगातार होती रहना चाहिए, क्योंकि कई बुलेट मोटर साइकिल चालक अपने वाहन से गोली की आवाज निकालते हैं जिससे लोगों में भय व्याप्त हो जाता है। कई गाड़ियां नंबर प्लेट के आगे संस्थानों के पदनाम लिखी प्लेट लगी हुई है जिसकी वजह से वह छुट भैया नेता रौब दिखाते हैं, साथ ही कई फोर व्हीलर पर काली फिल्म लगी है, जिन पर कार्रवाई होना अति आवश्यक है। हाई कोर्ट के आदेश के बाद भी कई गाड़ियों में अभी भी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगी है।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

