

नर्मदापुरम / जिला कलेक्टर सोनिया मीना के दिशा निर्देशन में एवं जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर के मार्गदर्शन में आबकारी टीम लगातार शराब माफियाओं के खिलाफ करवाई कर रही है। इसी श्रृंखला में आबकारी टीम के द्वारा शराब तस्करी में लगे दो वाहनों को जब्त किया गया है। इस दौरान 225 पाव देशी शराब प्लेन, 12 लीटर बियर 20 लीटर हाथ भट्टी, 550 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया है।आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 10 प्रकरण कायम किए जा । जप्त सामग्री की अनुमानित कीमत रुपए 2,53,730 रूपए बताई जा रही है। जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर ने बताया कि एक चार पहिया वाहन मारुती वैगन ऑर सहित मोटर साइकिल हौंडा शाइन भीं जप्त कि गई। उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक के के पडरिया, हितेश विशोरिया मुख्य आरक्षक रघुवीर निमोडा, डी पी मांझी आरक्षक धर्मेंद्र बारांगे, गणपति बोबडे एवं भावना यादव आदि का सराहनीय योगदान रहा।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

