
नर्मदापुरम / आज धरम कुंडी रोड ढाबा कला के पास आपस में दो मोटर साइकिल की भिड़ंत हुई। जिसमें मौके से गुजर रहे राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रांत मंत्री को वहाँ एकत्रित भीड़ से जानकारी प्राप्त हुई कि दुर्घटना हुए लगभग एक घंटा करीब हो गया है तब तत्काल राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रांत मंत्री जगवीर राजवंशी ने 112 नंबर पर कॉल कर सूचना देकर तुरंत ही घायलों को अपने वाहन से लाकर इटारसी सरकारी हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

