
नर्मदापुरम / मातृ स्वास्थय सुविधाओं में सुधार के उद्देशय से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरसिंह गहलोद के मार्गदर्शन में जिला स्तर पर दक्षता प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस 3 दिवसीय प्रशिक्षण में मेडिकल ऑफिसर एवं नर्सिंग ऑफिसर को प्रशिक्षण प्रदान किया गया । प्रथम बैच का प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ जिसमें कुल प्रशिक्षण के 6 बैच बने हुए हैं। प्रशिक्षण डॉ. ममता पाठक स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं श्रीमती निधि रामकुचे मात् स्वास्थ्य समन्वयक द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुनीता कामले, कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. कविता उपस्थित रहे । प्रशिक्षण की व्यवस्था मदन मोहन वर्मा लिपिक द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा ।


