

इटारसी / मदर टेरेसा पब्लिक हाई स्कूल में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शाला प्राचार्य शीलमन भिंगारदिवे द्वारा डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन एवं मदर टेरेसा के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया।इसके बाद पिछले सत्र में शाला की वरिष्ठ शिक्षिका शीलू उइके के दिवंगत होने पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। छात्र- छात्राओं ने कार्यक्रम का संचालन किया एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। यश भिंगारदिवे एवं प्राची भिंगारदिवे द्वारा शिक्षिकाओं को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षिका रानी शर्मा, आशा यादव, रिमझिम गुप्ता, मोना कुशवाहा, शाहीन बानो, यशस्वी सिसोदिया, रीतिका बड़कुर, मोनिका मेहरा, प्रिया राजपूत, प्रतिभा भारती, रानू सिंह गौतम एवं नीलम रजक को सम्मानित किया गया।


