
इटारसी / पार्षद एवं सभापति नगर पालिका इटारसी अमृता ठाकुर ने कहा कि नगर निकायों में महापौर और अध्यक्षों का चुनाव अब सीधे जनता द्वारा किए जाने का फैसला लोकतंत्र की जड़ों को और मजबूत करेगा। इससे आम जनता को अपने नेतृत्व को चुनने का सीधा अवसर मिलेगा और निकाय स्तर पर पारदर्शिता व जवाबदेही और अधिक सुदृढ़ होगी। एक महिला जनप्रतिनिधि और नगर पालिका की सभापति होने के नाते मुझे विश्वास है कि यह निर्णय युवाओं, महिलाओं और समाज के हर वर्ग के लिए राजनीति में सक्रिय भागीदारी का मार्ग प्रशस्त करेगा।
मैं प्रदेश सरकार एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त करती हूँ और नगर की जनता से अपील करती हूँ कि वे इस नई व्यवस्था के तहत और अधिक सक्रिय होकर लोकतंत्र की मजबूती में योगदान दें।

