

नर्मदापुरम / विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता आज दिनांक 09/09/2025 को पंडित रामलाल शर्मा इंग्लिश मीडियम स्कूल बुधवारा परिसर डॉल्फिन स्पोर्ट्स अकैडमी में तैराकी बालक एवं बालिका अंडर 14,17,19 की 50 मीटर फ्री, 100 मी. फ्री, 200 मी. फ्री, 400 मी. फ्री, 800 मी. फ्री, 200 मी. ब्रेस्ट, 50 मी. बैक, 200 मी. बटरफ्लाई, 50 मी. बटरफ्लाई, 100 मी. बैक, 400 मीटर फ्री मॉडर्न पैथलोन प्रतियोगिता हुई। जिसमें सिवनी मालवा ब्लॉक एवं नर्मदापुरम ब्लॉक की टीमों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। इस अवसर पर पंडित रामलाल शर्मा इंग्लिश मीडियम स्कूल के संचालक अरुण शर्मा, प्राचार्य अरुण अग्रवाल द्वारा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर स्विमिंग कोच अरविंद उमरे, कविता सिंह कन्या उ. मा. विद्यालय श्याम सोनी, संजय , प्रवीण मीना, सतीश मेहरा आदि एवं ब्लॉक से आए व्यायाम शिक्षक एवं कोच उपस्थित रहे।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

