

सिवनी मालवा / श्रीकांत नीलम मोदी की सुपुत्री तनिष्का मोदी ने बर्ष 2023 -24 में विज्ञान संकाय मे एसडीएम कॉलेज सिवनी मालवा की मेधावी छात्रा को बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी द्वारा दीक्षांत समारोह में मध्य प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान 92.6% प्राप्त करने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा महामहिम राज्यपाल की उपस्थिति में गोल्ड मेडल एवं डिग्री प्रदान की गई। तनिष्का मोदी की इस उपलब्धि पर सभी ने उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

