

नर्मदापुरम / दिनांक 9 सितम्बर 2025 को पी डब्ल्यू डी रेस्ट हाऊस के प्रांगण में सेवा निवृत डिप्लोमा इंजी संघ की क्षेत्रीय समिति एवं जिला समिति नर्मदापुरम का निर्वाचन सम्पन्न हुआ । सर्वप्रथम सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया । तत्पश्चात एम एल खरे महामंत्री, प्रांतीय सचिव एन के शर्मा, एच एस खरे प्रांतीय कार्यालय मंत्री, आर के चौधरी अतिरिक्त महामंत्री, रत्नाकर राउत क्षेत्रीय अध्यक्ष भोपाल, जिलाध्यक्ष भोपाल प्रदीप बक्शी एवं के एस राजपूत उप प्रांताध्यक्ष का माल्यार्पण द्वारा स्वागत किया गया । प्रांतीय पदाधिकारियों द्वारा वरिष्ठ साथी (80 वर्ष से ऊपर) आर के सैनी, एम एम माहोले एवं एस एस गोस्वामी का शाल एवं श्री फल भेंट कर सम्मान किया गया । तत्पश्चात के एस राजपूत उपप्रांताध्यक्ष ने सेवा निवृत्त संघ की जानकारी देकर एम एल खरे महामंत्री को प्रांतीय गतिविधियों की जानकारी के लिए आमंत्रित किया। श्री खरे ने विस्तृत रूप से संघ की गतिविधियों की सदन को जानकारी दी , सदन में उपस्थित सभी सदस्यों ने संघीय गतिविधियों पर प्रशन्नता व्यक्त की ।तत्पश्चात श्री राजपूत ने क्षेत्रीय समिति एवं जिला समिति के निर्वाचन की कार्यवाही के लिए आर के चौधरी (निर्वाचन पर्यवेक्षक) निर्वाचन अधिकारी को निर्वाचन कराने के लिए आमंत्रित किया । इंजी. आर के चौधरी अतिरिक्त महामंत्री एवं चुनाव पर्यवेक्षक ने क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय सचिव क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, जिला, जिला सचिव एवं जिला कोषाध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारम्भ की। क्षेत्रीय समिति नर्मदापुरम के अध्यक्ष पद पर सुभाष बरेले, सचिव पद पर आई एम दुबे एवं कोषाध्यक्ष पद हेतु आर डी भाटी निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए। जिला समिति नर्मदापुरम के अध्यक्ष पद पर पी के श्रीवास्तव सचिव पद पर आर डी सूर्यवंशी एवं कोषाध्यक्ष पद पर एन डी बिंजोलिया निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए । श्री कथे एवं श्री शर्मा एवं प्रांतीय कार्यालय मंत्री एच एस खरे ने इस अवसर पर अपने सारगर्भित विचार रखे । तत्पश्चात पी के श्रीवास्तव ने सभी का आभार व्यक्त किया और बैठक का समापन किया गया । बैठक में 40 से अधिक सेवा निवृत सदस्यों ने निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लिया ।

