

सिवनी मालवा / एसडीएम के बाबू द्वारा नरेंद्र रघुवंशी की थाने में की गयी एफ आई आर पर पुलिस द्वारा अपराधिक प्रकरण आजमानतीय धाराओ 132, 221 बीएनएस में दर्ज किया गया था। नरेंद्र रघुवंशी द्वारा एस डी एम कार्यालय की अनियमितताओ को लेकर युट्यूब और फेस बुक पर खबरें डाउनलोड की गयी थी। एस डी एम कार्यालय के बाबू ने पुलिस थाने में नरेंद्र रघुवंशी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी गयी थी। नरेंद्र रघुवंशी ने जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्रीमती तबस्सुम खान के समक्ष अपने अधिवक्ता अजीतसिन्ह राजपूत, चंद्रशेखर पुरोहित के माध्यम से अपनी अग्रिम जमानत का आवेदन पेश किया। जिसमे न्यायाधीश श्रीमती खान द्वारा नरेंद्र रघुवंशी को अग्रिम जमानत का लाभ प्रस्तुत दस्तावेज और साक्ष्य के आधार पर प्रदान किया गया। विदित हो कि नरेन्द्र रघुवंशी के समर्थन में नगर की जनता और ग्रामीणों ने नगर बंद किया था। सकल रघुवंशी समाज सिवनी मालवा ने भी मंगलवार जनसुनवाई में कमिश्नर नर्मदापुरम को इस मामले को लेकर एक ज्ञापन दिया । नगर कांग्रेस के सदस्यों ने भी नरेन्द्र रघुवंशी के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग हेतु एसडीओपी पुलिस को ज्ञापन दिया था।

