

नर्मदापुरम / रुक रुक कर हो रही बारिश से तवा डैम का वर्तमान जल स्तर 1165.80 फ़ीट हो गया है एवं तवा बांध के जल संग्रहण क्षेत्र में हो रही निरंतर वर्षा से बांध में जल की आवक को देखते हुए, तवा बांध के बढ़ते जलस्तर को स्थिर रखने हेतु आज दिनांक 10/09/2025 दिन वुधवार को प्रातः 7:30 बजे से तवा बांध के 3 गेट को 5 फीट खोलकर 26,034 क्यूसेक अतिरिक्त जल की निकासी की जावेगी। उक्त जल तवा नदी में छोड़ा जा रहा है। तवा परियोजना विभाग ने तवा एवं नर्मदा नदी के किनारे बसे हुए गांव के लोगों को सतर्क रहने व नदी किनारे न जाने हेतु सूचित किया है ।

