



नर्मदापुरम / नर्मदापुरम जिले में नवीन पुलिस अधीक्षक के रूप में साईकृष्ण एस. थोटा (भा.पु.से.) ने कार्यभार ग्रहण किया है। उन्होंने पूर्व पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह (भा.पु.से.) के स्थान पर पदभार संभाला है। पूर्व पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह का कार्यकाल नर्मदापुरम जिले में सराहनीय रहा। उन्होंने अपराध नियंत्रण, पुलिस-जन सहयोग और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में उल्लेखनीय पहल की। साईकृष्ण एस. थोटा एक कुशल, सक्रिय एवं जनता से जुड़ाव रखने वाले अधिकारी माने जाते हैं। जिले में कानून-व्यवस्था की सुदृढ़ता, अपराध नियंत्रण तथा जन-सुरक्षा को प्राथमिकता बनाकर कार्य करने का उन्होंने संकल्प व्यक्त किया है। इससे पूर्व साईकृष्ण एस. थोटा पन्ना जिले के पुलिस अधीक्षक एवं भोपाल सिटी पुलिस जोन -1 के डीसीपी (DCP) के पद पर तैनात थे।

