
नर्मदापुरम / फरियादी कृष्णकांत पिता मनमोहन पटेल जाति गुर्जर उम्र 25 वर्ष निवासी पथरई का थाना सोहागपुर के द्वारा इस आशय की प्राथमिकी इकलेश उर्फ अखिलेश पुरविया, भरत पुरविया, गोलू पुरविया, श्रवण पुरविया सभी निवासी गुरारी एवं छोटे साहब पुरविया निवासी बढ़िया खेड़ी के खिलाफ दर्ज कराई की दिनांक 21.7.2025 को इसके दादा फुंदी लाल गुर्जर का झगड़ा अखिलेश एवं भरत पुरविया से हुआ था। जिसका प्रकरण दर्ज था जो दिनांक 8/9/2025 सोमवार को दिन करीबन 12:00 बजे अपनी मोटर साइकिल से संतोष के साथ न्यायालय सोहागपुर जा रहे थे, मोटर साइकिल फुंदीलाल चला रहे थे जैसे ही शोभापुर अंजलि हार्डवेयर के सामने पहुंचे अखिलेश, भरत एवं छोटे साहब पुरबिया ने फुंदी लाल का रास्ता रोककर मां बहन की गंदी गालियां दी, गालियां देने से मना किया तो अखिलेश एवं भरत एवं छोटे साहब पुरबिया हाथ में रखे लोहे की राड से फुंदीलाल को मारने लगे जिससे उन्हें चोटें आई। उक्त सभी आरोपी जाते हुए कह रहे थे यदि अपराध में समझौता नहीं करोगे तो जान से खत्म कर देंगे। फिर परिजन इलाज के लिए नर्मदापुरम ले गए जहां से एम्स अस्पताल भोपाल रेफर किया गया रिपोर्ट पर धारा 296, 115(2), 351(3), 126(2), 3(5)BNS का कायम कर विवेचना में लिया गया है।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

