

नर्मदापुरम / संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग भोपाल (म.प्र.) के निर्देशानुसार दिनांक 10/09/ 2025 को संकल्प हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वुमन अभियान के अंतर्गत वन स्टाप सेंटर तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के साथ संयुक्त तत्वाधान में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त क्षमता निर्माण सत्र/कानूनी सहायता शिविर कार्यक्रम में न्यायाधीश एवं सचिव विजय कुमार पाठक द्वारा उपस्थित महिलाओ को निःशुल्क विधिक सहायता सलाह योजना, प्राधिकरण द्वारा संचालित समस्त योजनाएं, वन स्टॉप सेन्टर, एफ. आई. आर., महिला थाना की कार्यप्रणाली, घरेलू हिंसा, पीओएसएच अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, लोक अदालत मध्यस्थता योजना, पॉक्सो एक्ट, पीड़ित प्रतिकर योजना, लैंगिग उत्पीड़न संबंधी अधिकार के संबंध में जागरूक किया गया। जिला विधिक सहायता अधिकारी अभय सिंह द्वारा निःशुल्क विधिक सहायता योजना एवं निःशुल्क सलाह हेतु नालसा टोल फ्री नंबर 15100 के बारे में विस्तार से बताया गया। उक्त शिविर मे वन स्टॉप सेन्टर प्रशासक प्रतिभा बाजपेयी के द्रारा वन स्टाप सेंटर से प्रदान की जाने वाली सेवाओं की जानकारी, 181 महिला हेल्पलाइन, 1098 की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महिलाए, पुरुष एवं वन स्टाप सेंटर का स्टाफ उपस्थित रहा।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

