

नर्मदापुरम / जैन सम्प्रदाय के महापर्व पर्यूषण पर्व के उपलक्ष्य में आदर्श महिला क्लब राष्ट्रीय महिला जागृति मंच एवं भारतीय जैन संगठन की अध्यक्ष नीरजा फौजदार ने बताया कि हमारी संस्थायें द्दारा संयुक्त तत्वाधान में अग्रवाल धर्मशाला सेठानी घाट पर 11 सितम्बर 2025 दिन गुरुवार को क्षमा वाणी का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें क्षैत्र के जनप्रतिनिधियों को विशेष रूप से उनके मुख्य आथित्व में कार्यक्रम के लिए कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। जिनमें पूर्व विधान सभा अध्यक्ष एवं विधायक नर्मदापुरम डॉं. सीताशरण शर्मा, नरसिंहपुर होशंगाबाद के सॉंसद दर्शन सिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद एवं महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष श्रीमति प्रीति शुक्ला, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव, मध्यप्रदेश तैराकी संघ के अध्यक्ष, पियूष शर्मा, मीडिया के बसंत, दीपेश अवस्थी, श्री तारण समाज के बरिष्ठ सुभाष गिल्ला, श्री तारण समाज के बरिष्ठ डॉं. नवीन जैन, श्री तारण तरण जैन समाज के अध्यक्ष प्रभात गिल्ला, डॉं. राजेन्द्र जैन एवं नगर के गणमान्य नागरिकों के साथ क्लब के सदस्य उपस्थित रहेगें।

