
इटारसी / सर्व हिन्दू समाज का धरना प्रदर्शन कल विदित रहे कि रेलवे स्टेशन के सामने श्री हनुमान जी का दक्षिणमुखी प्राचीन सिद्ध मंदिर है, जिसकी प्राण प्रतिष्ठा आजादी के पहले की है। किंतु आज प्रशासन अतिक्रमण के नाम पर सकल हिन्दू समाज की आस्था के केंद्र इस पवित्र मंदिर को अव्यवस्थित रूप से हठधर्मिता से किसी ओर विवादित स्थल पर विस्थापन करना चाहता है। जबकि मंदिर के पीछे का अतिक्रमण हटाकर मंदिर के दोनों ओर से सुगम आवागमन हो सकता है। प्रशासन के इस हठधर्मिता पूर्ण रवैए के विरोध में सकल हिंदू समाज द्वारा मंदिर के विस्थापन के विरोध में विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित है। सकल हिन्दू समाज ने आमजन से सादर अनुरोध किया कि अपने अन्य साथियों सहित शामिल होकर इस धरने प्रदर्शन को सफल बनाकर सनातन धर्म का गौरव बढ़ाएं। धरना प्रदर्शन कल दिनांक 11 सितंबर 2025 दिन गुरुवार को प्रातः 10 बजे दक्षिणमुखी श्री हनुमान जी मंदिर रेलवे स्टेशन के सामने इटारसी में किया जायेगा।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

