

नर्मदापुरम / विकासखण्ड केसला में जनजातीय कार्य विभाग एवं मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से संचालित 21वीं सदी के जीवन कौशल आधारित सक्षम जीवन कौशल कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार, 10 सितंवर 2025 को कार्यालय जनपद शिक्षा केंद्र, केसला में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण का आयोजन ब्लॉक रिसोर्स कोऑर्डिनेटर श्रीमति रतना सोनिया की अध्यक्षता में किया गया। इस प्रशिक्षण में 11 जन शिक्षक प्रदीप सिंह , जगत गोर, मुकेश सेन, अमित कुमार तिवारी, नरेश कुमार आहिरवार, शालीन दास, राजकुमार बघेल, रामेश्वर काजले, करण सिंह निगम, श्रीमति रंजना ब्रम्हणे, इंतियाज़ खान एवं विकास खंड साक्षरता सह समन्वयक श्रीमति सुषमा मौर्य ने भाग लिया। प्रशिक्षण में मुख्य रूप से सक्षम जीवन कौशल कार्यक्रम के दूसरे वर्ष के पाठ्यक्रम को समझने पर विशेष जोर दिया गया। जनशिक्षकों की भूमिका और जिम्मेदारियों पर गहन विमर्श हुआ, साथ ही प्रथम वर्ष के कार्यक्रम की उपलब्धियों और चुनौतियों पर व्यापक समूह मंथन भी किया गया।
BRC श्रीमति रत्ना सोनिया ने कहा कि सक्षम जीवन कौशल के सत्र गतिविधि आधारित हैं, इसमें खेल सामग्री की उपयोगिता और उपलब्धता विद्यालयों में सत्र के दौरान सुनिश्चित की जाए एवं उन्होंने ट्रैनिंग के दौरान कहा कि सक्षम जीवन कौशल बच्चों के लिए बहुत उपयोगी साबित होंगे और बच्चों के सर्वांगीण में भी सहायक होंगे। सक्षम जीवन कौशल के मास्टर सी ए सी एवं प्रभारी बी ए सी शालीन दास एवं राजकुमार बघेल ने कहा कि आप सक्षम कार्यक्रम को अपने एकेडमिक और नई शिक्षा नीति 2020 से जोड़कर देखेंगे तो सक्षम जीवन कौशल सत्र से बच्चों के सर्वांगीण विकाश में बहुत सहायक और बच्चों का व्यक्तित्व विकास में कारगर रहेगे। इसलिए इसे विद्यालय की समय सारणी में भी शामिल किया जाए।
कार्यक्रम के दौरान जेंडर संबंधित मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ, जिसमें जेंडर परिवर्तन की अवधारणा को समझना और उसे अपनाने का महत्त्व बताया गया। विकास खंड कार्यक्रम प्रबंधक विद्या रैकवार ने प्रशिक्षण प्रदान किया। यह प्रशिक्षण जिला नर्मदापुरम के शिक्षकों को 21वीं सदी की आवश्यकताओं के अनुरूप जीवन कौशल से लैस करने और उनके समग्र विकास में सहायक साबित होगा। सक्षम जीवन कौशल कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षकों को न केवल छात्रों को बेहतर शिक्षित करने की क्षमता मिलेगी, बल्कि वे स्वयं भी शिक्षण पद्धति की नई दिशा में अग्रसर होंगे।

