
नर्मदापुरम / आज वुधवार को मध्य प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति के अंतर्गत सघन जागरूकता अभियान तहत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरसिंग गहलोद तथा जिला नोडल अधिकारी डॉ. प्रियंका दुबे (एड्स नियंत्रण कार्यक्रम) नर्मदापुरम के मार्गदर्शन में पंडित रामलाल शर्मा हायर सेकेंडरी विद्यालय के 9th से 12th क्लास के सभी बच्चों को HIV, AIDS के प्रति जागरूक किया गया ओर सघन जागरूकता अभियान में लगभग 250 बच्चों को HIV, STI, TB, ART हेपेटाइटिस के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
1️⃣ HIV/AIDS सघन जागरूकता अभियान के उद्देश्य एवं महत्व से अवगत कराया गया।
2️⃣ HIV/AIDS एवं यौन संचारित रोग (STI) के प्रति जागरूकता की गई।
3️⃣ IEC सामग्री वितरित की गई तथा राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO) के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1097 की जानकारी दी गई।
4️⃣ HIV/AIDS (Prevention & Control) Act 2017 की जानकारी देते हुए संक्रमित एवं प्रभावित व्यक्तियों के प्रति भेदभाव रोकने का संदेश दिया गया।
5️⃣ क्षय रोग (TB) की रोकथाम एवं उपचार संबंधी जानकारी साझा की गई।
इस कैम्पेन मे प्रिंसपल सुधीर कुमार जिला अस्पताल से प्रमुख वक्ता विवेक पटवा Dsrc कॉउंसलर, राजेंद्र द्विवेदी ictc lt, ज्योति खरबार ssk orw, नारायण विश्कर्मा ssk orw एवं स्कूल के अन्य प्रमुख टीचर स्टाफ उपस्थित रहे।

