
नर्मदापुरम / सदैव सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले, कर्मठ, निष्ठावान एवं ऊर्जावान पिल्लू सिंह राजपूत को प्रदेश अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर की अनुशंसा से करणी सेना परिवार नर्मदापुरम नगर अध्यक्ष के पद पर नियुक्त हुए। उनकी इस नियुक्ति पर रामनरेश चौहान, गोपाल, नीरज शर्मा, मोहन बैरागी, प्रदीप, हेमंत राजपूत, नमन ठाकुर, शिवम राजपूत, सुरेंद्र सिंह तोमर आदि लोगों ने बधाई दी। कु. यतेंद्र सिंह राठौड़ नानपा जिला मीडिया प्रभारी करणी सेना परिवार नर्मदापुरम ने कहा कि पिल्लू राजपूत की संगठन के प्रति निष्ठा, कार्यक्षमता और जनसेवा की भावना निश्चित ही करणी सेना परिवार, मध्यप्रदेश को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी। हमें पूर्ण विश्वास है कि आप अपने नए दायित्व का कुशलता से निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे।

