

नर्मदापुरम / म्यूजिक मेनिया सोसाइटी फार सोशल एण्ड कल्चरल वेलफेयर के तत्वावधान में मधुर स्वरों से संगीत की दुनिया को समृद्ध करने वालीं पद्म विभूषित महान पार्श्व गायिका आशा ताई के जन्मदिन के अवसर पर म्यूजिक जोन की संगीतमय भेंट तुम जियो हजारों साल… साल के दिन हो पचास हज़ार का आयोजन 14 सितंबर को दोपहर 1 बजे पं. रामलाल शर्मा स्कूल सभागृह में किया जाएगा। कार्यक्रम में विशेष सहयोग नर्मदा एजुकेशन सोसायटी का होगा। इस म्यूजिक संगीतमय भेंट में आशा दीदी के गानों को गुनगुना कर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी जाएगी।

