
नर्मदापुरम / भारत विकास परिषद जिला नर्मदापुरम द्वारा प्रांत से प्राप्त निर्देशों के अनुसार “भारत को जानो” सामान्य ज्ञान की प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन दिनांक 8.9.2025 को नगर के विभिन्न स्कूलों में संपन्न कराई गई। इस प्रतियोगिता में कक्षा 6वीं से 12 वीं तक के छात्र छात्राओं को ग्रुप “ए” एवं ग्रुप”बी” में विभाजित किया गया । इसप्रतियोगी परीक्षा में कुल 174 बच्चे सम्मिलित हुए, परीक्षा में सामान्य ज्ञान से संबंधित 50 प्रश्न 30 मिनट की अवधि में हल करवाए गए । इस प्रतियोगिता में परिषद के समन्वयक एवं संरक्षक डी एस डांगी द्वारा परीक्षा केंद्र वाले विद्यालयों पर परिषद के सदस्यों को नियुक्त कर पर्यवेक्षण एवं मूल्यांकन का कार्य कराया गया । सरस्वती शिशु विद्या मंदिर नर्मदापुरम में परिषद की महिला प्रमुख श्रीमती दुर्गा भदोरिया, चंद्रशेखर शर्मा, श्रीमती शीला मिश्रा चौधरी, श्रीमती गंगराडे,एवं श्री पप्पू भदोरिया सेमेंरिटर्न स्कूल में डी एस डांगी, नलिन पटेल, अमन दुबे शासकीय कन्या उत्तर माध्यमिक विद्यालय में परिषद की अध्यक्ष श्रीमती वंदना शर्मा के साथ श्रीमती ऊषा अग्रवाल, भरत भदौरिया, अखिलेश गुप्ता एवं चैंपियन स्कूल में श्रीमतीअमर ज्योति भदोरिया, ज्योति राजपूत, श्रीमती मीणा तोमर श्रीमती तुलसी राजपूत एवं श्रीमती शैल चौहान ने परीक्षा संपन्न करवाई । इस प्रतियोगिता में जो बच्चे जिला स्तर पर प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करेंगे उन्हें प्रांत स्तर पर माह अक्टूबर में आयोजित होने वाली परीक्षा में सम्मिलित कराया जाएगा ।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

