

इटारसी / अखिल भारत हिंदू महासभा ने रेलवे स्टेशन हनुमान मंदिर विस्थापन को लेकर आज विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में प्रदेश से लेकर संभाग जिले की पदाधिकारी सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। हिंदू महासभा के मध्य प्रदेश सदस्यता प्रभारी कन्हैयालाल रैकवार ने कहा कि मंदिर विस्थापन के पक्ष में जिन लोगों ने ज्ञापन दिया है, उनका राष्ट्रीय अखिल भारत हिंदू महासभा मंदिर मार्ग नई दिल्ली से किसी भी प्रकार का कोई लेना देना नहीं है। उन लोगों की पूर्व में शिकायत एसपी महोदय एवं नगर थाना प्रभारी को कर दी गई हैं। हिंदू महासभा शुरू से ही मंदिर विस्थापन के विरोध में खड़ा हुआ है।

