

इटारसी / प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी 19 सितंबर को इटारसी में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय किसान खेत न्याय यात्रा में शामिल होंगे। श्री पटवारी 19 सितंबर को दोपहर 2 बजे कार से इटारसी पहुँचेगे। शाम पांच बजे तक श्री पटवारी इटारसी में रहेंगे। तुलसी चोक पर आमसभा का आयोजन किया गया है। वहां पर श्री पटवारी आमसभा को सबोधित करेगे। इसके पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आजाद चोक पुरानी इटारसी से शुरू होने वाली जिला स्तरीय किसान खेत न्याय यात्रा में शामिल होंगे। प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम की जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा दी गईं ।

