
नर्मदापुरम / जिले की सभी पंचायतों में कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना एवं जिला पंचायत सीईओ सोजान सिंह रावत के मार्गदर्शन में लगातार पंचायत के विकास कार्यो पर मॉनिटरिंग की जा रही जिसका सीधा उदाहरण जिले की पंचायतों का हो रहा सम्मान इसी तारतम्य में दिनाँक 11-09-2925 गुरुवार को दोपहर 02.00 बजे पंचायत प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक सीईओ सोजान सिंह रावत के मार्गदर्शन में रखी गई है। जिसमें समस्त BPO और ऑपरेटर को उपस्थित हुए बैठक में निम्न एजेंडे की जानकारी के साथ सभी उपस्थित हुए जानकारी में नल जल हैंडओवर की सीईओ jp और PHE के संयुक्त हस्ताक्षर का पत्र की जानकारी ली गई। PM सूर्य घर हेतु जिले द्वारा पत्र अनुसार नोडल एवं एक चयनित ग्राम की जानकारी ली गई। वर्तमान में निलंबित सचिवों की जानकारी ली गई। निलंबित सचिवों की विभागीय जांच की स्थिति की जानकारी ली गई। संपत्ति एवं जल कर की जानकारी ली गई , जिले द्वारा प्रेषित पत्र में वेयरहाउस से करारोपण की जानकारी जिले द्वारा दिए प्रपत्र में जानकारी ली गई। नल जल को ग्राम पंचायतों को SHG को हस्तांतरित एवं अनुबंध हेतु संबंधित ग्राम पंचायतों के SHG की जानकारी ली गई। जिले द्वारा सचिवों के संबंध में प्रेषित गूगल शीट में सचिवों की जानकारी अद्यतन करके आवे, इस संबंध में सभी को जानकारी दी गई। 100 दिवस से अधिक लंबित सीएम हेल्पलाइन की जानकारी सम्पूर्ण दी गईं। ऐसी ग्राम पंचायत की जानकारी जहां पर सचिवों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। साथ ही करारोपण के संबंध में कार्यशाला भी आयोजित है। इसीलिए सभी बीपीओ और कंप्यूटर ऑपरेटर मौजूद रहे । कार्यशाला के दौरान सूर्य ऊर्जा की जानकारी एवं उससे संबंधी किसानों के लिए मिलने वाले लाभ बताए गए एवं सभी को जानकारी दी गई कार्यशाला के दौरान परियोजना अधिकारी शैलेश उके द्वारा सभी को समय से कार्य करने के दिये निर्देश कार्यशाला में जिला पर्यटन प्रबंधक मनोज सिंह ठाकुर, जिला समन्वयक राजेश ठाकुर, डीपीएम रविन्द्र शर्मा, शौरभ शर्मा, अरविंद धुर्वे, भारती डोलस, डिम्पल मर्शकोले, ज्ञानेंद्र पांडे, अनिल शर्मा शामिल रहे।

