
नर्मदापुरम / 2036 के ओलम्पिक गेम्स को लक्ष्य बनाते हुए गांव, कसवे, शहर आदि से खेलों के कुशल खिलाडियों की प्रतिभाओं को उच्च पटल तक ले जाने के लिए दिनांक 15/9/25 को शाम 5 बजे सांसद दर्शन सिंह चौधरी की उपस्थिति में एक बहुत महत्वपूर्ण बैठक रखी गयी है। जिसमें 8 खेलों के अधिकारी गण, समस्त फेडरेसन के कर्मचारी, खेलों की आयोजन समितियों के प्रमुख जन् शामिल होगे। इस हेतु आमजन भी खेलों की आयोजन समितियों के प्रमुखों को आमंत्रित करें और इस महत्वपूर्ण कार्य मे सहभागिता निभाएं।

