
नर्मदापुरम / मध्य प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति भोपाल के निर्देशानुसार पैक्स संपूर्ण सुरक्षा केंद्र नर्मदापुरम द्वारा आज दिनांक 12/09/2025 दिन शुक्रवार को ग्वालटोली में संपूर्ण सुरक्षा केंद्र के कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित। जिला अस्पताल से डॉ. शुभम सरकार आईसीटीसी काउंसलर प्रकाश यादव, डीएसआरसी काउंसलर विवेक पटवा लैब टेक्नीशियन राजेंद्र द्विवेदी, एस एस के मैनेजर रक्षा शुक्ला, ANM माधुरी सूर्यवंशी, कार्यकर्ता ममता प्रियांशी, टी आई प्रोग्राम मैनेजर मीनाक्षी बाथरी, ssk orw ज्योति खरवार, नारायण विश्वकर्मा, सोनू गौर, आशा सुनीता के सहयोग से ग्वालटोली आंगनबाड़ी में एचआईवी एड्स के प्रचार-प्रसार हेतु कैम्प में सघन जागरूकता भी किया गया। समस्त हितग्राहियों को पंपलेट के माध्यम से एचआईवी के बचाव की जानकारी दी एवं कैम्प स्थल पर ही एच आई व्ही/सिफ़लिश आदि की 56 लोगो की जांच की गई एवं जिला अस्पताल रेफर किया गया।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

