नर्मदापुरम / आज दिनांक 12/9/25 दिन शुक्रवार को संकल्प हब फार एम्पावरमेंट आफ वुमन अंतर्गत जिला कार्यक्रम अधिकारी ललित डेहरिया के मार्गदर्शन में वन स्टाप सेंटर के द्वारा शासकीय जनजातीय महाविद्यालय कन्या छात्रावास आनंद नगर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य STEM क्षेत्र में बालिकाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करना एवं उन्हें विज्ञान एवं प्रौघोगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रर्दशन हेतु प्रेरित करना है। कार्यक्रम में वन स्टाप सेंटर से प्रदान की जाने वाली सेवाओं की जानकारी, 181 महिला हेल्पलाइन, 1098 की जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में छात्रावास अधीक्षिका सीमा गौर, वन स्टाप सेंटर केस वर्कर नेहा चण्डालिया, पूजा खरवार, पुष्पा वर्मा तथा छात्राएं उपस्थित रही।

