

नर्मदापुरम / देश के सबसे बड़े संगठन श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना नर्मदा पुरम जिले के कार्यकारी जिला अध्यक्ष पद पर रोहित सिंह पवार लकी को नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि रोहित सिंह पवार द्वारा हरदा में हुए पुलिस द्वारा लाठीचार्ज के विरोध में भूख हड़ताल करने के साथ-साथ समाज में कई सक्रिय भूमिका निभाई है। साथ ही श्री पवार द्वारा समाज उत्थान के लिए कई सक्रिय व सकारात्मक कार्य किए गए हैं। रोहित की कार्यशैली से प्रभावित होकर संगठन द्वारा उन्हें इस पद से मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह चौहान द्वारा की गई है। श्री पवार की नियुक्ति पर समाज के वरिष्ठ जनों ने आशीर्वाद देते हुए एवं शुभचिंतको ने बधाई प्रेषित की है।

