
नर्मदापुरम / जिले में कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना एवं जिला पंचायत अधिकारी सोजान सिंह रावत की जमीनी स्तर पर दौरे ओर विकास कार्यो की सतत मोनिटरिंग से जनपदों में सभी लाभकारी योजनाओं का मिल रहा उचित लाभ। इसी तारतम्य में अटल ग्राम सेवा सदन के तहत पंचायतों में 19 भवन बनाये जाना है। इसलिए 19 पंचायतों के सभी सरपंच एवं सचिवों की सहायक परियोजना अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी निर्माण श्रीमती ज्योति साहू द्वारा बैठक ली गई। बैठक में चिन्हित 19 पंचायतों के सरपंच सचिवों को 19 स्वीकृति भवनों को तत्काल प्रारंभ कर पूर्ण कराने के लिए निर्देशित किया एवं कार्य की गुणवत्तापूर्ण होने के लिए बताया गया। लेखापाल ठा. हुकुम सिंह द्वारा सभी सरपंच सचिवों को भवन को बनाने को लेकर वित्तीय व्यवस्था बताई। बैठक के दौरान प्रकाश तिवारी , रितु नागवंशी एवं सरपंच सचिव उपस्थित रहे।

