


नर्मदापुरम / इन दिनों एमपीईबी का अड़ियलपन रवैया देखने को मिल रहा है। गर्मी के दिनों में बिजली का बिल जमा करने के लिए उपभोक्ता लंबी-लंबी लाइन में लगते हैं और पसीने से तरबतर हो जाते हैं और वही बरसात में भी बारिश के गिरते पानी में बिल जमा कर रहे हैं, क्योंकि जहां काउंटर खिड़की पर बिल जमा हो रहे हैं वहां टीन शेड तक नहीं है, खुले आसमान में उपभोक्ता जमा करने पर मजबूर है बिजली का बिल । लोक सेवा केंद्र के बाजू में बिजली जमा करने वाले काउंटर के बाजू में शेड तो लगा है लेकिन वहां पर बिल जमा नहीं होते हैं। और अभी उस टीन शेड के नीचे जो स्मार्ट मीटर लग रहे हैं और पुराने निकलकर आए हैं वह वहां रखे हुए हैं। जबकि अन्य विभागों में देखा जाए तो जहां लंबी लाइन लगती हैं, वहां पंखे की व्यवस्था भी होती है लेकिन एमपीईबी को इससे कोई मतलब नहीं। उनकी तानाशाही तो इसी से जाहिर होती हैं कि अगर किसी का एक दो माह का बिल भी बाकी होता है तो लाइन काटने आ जाते है, इस पर उनका अधिक ध्यान रहता है। लेकिन उपभोक्ताओं की सुविधाओं के लिए उनका किसी भी अधिकारी का इस ओर ध्यान नहीं जाता। जबकि जहां विद्युत बिल जमा होता है उसके 10 फीट की दूरी पर ही एमपीईबी के इंजीनियर का ऑफिस हैं ।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

