नर्मदापुरम/कन्हैयालाल वर्मा/आगामी 17 सितम्बर से प्रारंभ ह9 रहे श्री रामलीला महोत्सव की सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं सेठानीघाट पर समिति के द्वारा बनाये गए बड़े मंचों से 18 दिवसीय श्री रामलीला का मंचन होगा । युद्ध की लीलाओं का मंचन दशहरा मैदान पर होगा । श्रीरामलीला में इस वर्ष श्रीराम – प्रतीक दुबे , जानकी जी – यश शुक्ला , लक्ष्मण – अक्षय मिश्रा , भरत – समर्थ तिवारी , शत्रुघ्न – शिवाय शुक्ला , मुनि वशिष्ठ – अजय परसाई , हनुमान और मारीच – दीपेश व्यास , नारद और जामवंत – अरुण तिवारी , परशुराम – गोपाल शुक्ला , दशरथ और रावण – सुभाष परसाई , सुमंत और विभीषण – विनोद परसाई , जनक और निषाद – मनोज परसाई , सुग्रीव की भूमिका दीपक साहू निभाएंगे श्रीरामलीला में पात्र निर्देशन पं सुनील चौरे का एवं संगीत निर्देशन पं राम परसाई का होगा ।

