
नर्मदापुरम / आगामी 17 सितम्बर से प्रारंभ हो रहे श्री रामलीला महोत्सव की सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं । सेठानी घाट पर समिति के द्वारा बनाये गए बड़े मंचों से 18 दिवसीय श्रीरामलीला का मंचन होगा । युद्ध की लीलाओं का मंचन दशहरा मैदान पर होगा । श्रीराम लीला में इस वर्ष श्रीराम – प्रतीक दुबे, जानकी जी – यश शुक्ला, लक्ष्मण – अक्षय मिश्रा, भरत – समर्थ तिवारी, शत्रुघ्न – शिवाय शुक्ला, मुनि वशिष्ठ – अजय परसाई, हनुमान और मारीच – दीपेश व्यास, नारद और जामवंत – अरुण तिवारी, परशुराम – गोपाल शुक्ला, दशरथ और रावण – सुभाष परसाई, सुमंत और विभीषण – विनोद परसाई, जनक और निषाद – मनोज परसाई, सुग्रीव की भूमिका दीपक साहू निभाएंगे। श्री रामलीला में पात्र निर्देशन पं. सुनील चौरे का एवं संगीत निर्देशन पं. राम परसाई का होगा ।

