


नर्मदापुरम / नगर के डॉं. रधुनन्दन प्रसाद सीठा ने आज शनिवार को समाजसेवी नीरजा फौजदार को अपने निवास पर आमंत्रित कर फूलों के बुके से स्वागत कर एक सम्मान पत्र दिया। श्रीमती फौजदार के समाज सेवा के क्षैत्र में योगदान को देखते हुये स्वं के द्दारा रचित सम्मान पत्र दिया। श्री सीठा ने कहा कि धन का सम्मान नही होता जो परोपकार करता है अपने जीवन को सार्थक बनाता है उनके सामने लोग झुकते है। इस अवसर पर श्रीमति फौजदार ने कहा कि मैं अभिभूत हूं कि आपके द्वारा लिखा सम्मान पत्र, जिसके एक एक शब्द आपके दिल से निकला है, आपका इतना स्नेह पाकर मन प्रफुल्लित हो गया, कि कोई है हमको इतना स्नेह कर सम्मान देता है। हम हमेशा आपके आभारी रहेंगे, आपका बहुत बहुत अभिनंदन। बता दें कि श्रीमती फौजदार की संस्था गरीब बच्चियों की शादी में योगदान करती हैं ज़ो कि एक मानव सेवा के लिए बहुत बड़ी सेवा है। श्रीमती नीरज फोजदार कई बार अपना रक्तदान भी कर चुकी हैं। इस अवसर पर अनीता आर एल जैन, रामगोपाल चौबे, आर एस चौहान, अशोक श्रीवास्तव एवं उर्मिला सीठा, आशीष सीठा उपस्थित रही।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

