

नर्मदापुरम / राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्रीमति तृप्ति शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 13 सितम्बर 2025 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नर्मदापुरम द्वारा जिला न्यायालय नर्मदापुरम सहित तहसील न्यायायालयों इटारसी, पिपरिया, सोहागपुर, सिवनी मालवा में किया गया। नेशनल लोक अदालत का उद्घाटन एवं शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/प्रधान जिला एवं सेशन न्यायाधीश द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया। नेशनल लोक अदालत के उद्घाटन एवं शुभांरभ कार्यकम में विशेष न्यायाधीश मनोज कुमार, प्रथम जिला न्यायाधीश जफर इकबाल, द्वितीय जिला न्यायाधीश अभिनव कुमार, जिला न्यायाधीश / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमान विजय कुमार पाठक मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट फिरोज अख्तर एवं समस्त न्यायिक अधिकारीगण, अभिभाषक संघ के अध्यक्ष दीपक जैन, चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल, सतीश तिवारी, डिप्टी चीफ, पंकज तिवारी असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल, श्रीमती पूजा अवस्थी, मंगल सिंह परिहार, जिला अभियोजन कार्यालय के अधिकारीगण, विभिन्न विभागों के पदाधिकारीगण, जिला न्यायालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नर्मदापुरम पैनल अधिवक्ता, मीडिएटर, पैरालीगल वालेंटियर एवं न्यायालयीन कर्मचारीगण एवं पक्षकारगण की उपस्थिति में नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ किया गया। नेशनल लोक अदालत में प्रस्तुत होने वाले प्रकरणों के निराकरण हेतु 26 न्यायिक खण्डपीठों का गठन किया गया था। जिनके द्वारा न्यायालयों में रखे गये कुल लंबित प्रकरण 950 में से कुल 902 प्रकरणों का निराकरण किया गया एवं राशि रू. 12,24,11,865/- (बारह करोड़ चौबीस लाख ग्यारह हजार आठ सौ पैसठ रू. मात्र) का अवार्ड पारित किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित कुल प्रीलिटिगेशन 1147 प्रकरण रखे गये थे, जिसमें कुल 1126 प्रकरणों का निराकरण किया गया। निपटाये गये। जिसमें राशि रू. 1,30,84,697/- (एक करोड पच्चीस लाख बान्चे हजार तीन सौ दो रू. मात्र) का अवार्ड पारित किया गया एवं 2099 व्यक्तियों को लाभविन्त किया गया। उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व माह मई 2025 में आयोजित द्वितीय लोक अदालत में कुल 468 लंबित एवं 452 प्रीलिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण किया गया था। नवागत माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमति तृप्ति शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 13 सितम्बर 2025 को आयोजित नेशनल लोक अदालत में कुल 902 लंबित एवं 1126 प्रीलिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण किया गया जो, पूर्व में आयोजित लोक अदालत में निराकृत प्रकरणों से कमशः 434 एवं 674 अधिक हैं, जो इस लोक अदालत की बड़ी उपलब्धि है। मोटर दुर्घटना दावा 29 में से 23 प्रकरण निराकृत….
चैक बाउंस के मामलें -262 में से 248 प्रकरण निराकृत….
आपराधिक शमनीय प्रकरण 344 में से 336 प्रकरण….
निराकृत
वैवाहिक मामले -128 में से 124 प्रकरणों का निराकरण…..
विद्युत प्रीलिटिगेशन-570 प्रकरणों में से 554 निराकृत…
संपत्तिकर के 362 प्रकरणो से 362 प्रकरणों का निराकृत….
जलकर के 89 में से 89 प्रकरणों का निराकृत…..
बैंक रिकवरी 78 में से 73 प्रकरणों का निराकृत….
82,37,200 /- रूपये के अवार्ड पारित हुआ….
10,63,52,836/- रूपये के अवार्ड पारित हुआ….
65,0000 /- रूपये के अवार्ड पारित हुआ…
3,99,9674 /- रूपये की वसूली
37,25,443/-…
350830 /-…..
44,64,420/-….।

