

नर्मदापुरम / नव जवान कमेटी के द्वारा जश्ने ईद मिलादउन्नबी के मुबारक मौके पर मुस्लिम समाज के होनहार बच्चों व बच्चियों के होंसला अफजाई के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह 14 सितंबर दिन रविवार दोपहर 2 बजे से साईं कृष्णा रिसोर्ट पहाडियां रोड नर्मदापुरम में आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति के अमीन राइन अजहर खान व अन्य सदस्यों ने बताया कि उक्त समारोह ख़ास तौर पर फ़हीम अनवर रिट .हाई कोर्ट न्यायाधीश तपन भौमिक, क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर सीतासरन शर्मा एवं अन्य मेहमान उपस्थित रहेंगे। उन सभी प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने स्कूल कॉलेज, व प्रतियोगी परीक्षाओं में अव्वल दर्जा प्राप्त किया है या खेल गतिविधियों में हिस्सा लेकर राष्ट्रीय / अंतर्राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धाओं में हिस्सा लिया हो। जिन प्रतिभाओं ने वर्ष 2024-25 में कक्षा पांचवी, आठवी में 90 प्रतिशत या उससे अधिक कक्षा 10 वीं में 70 और 12 वीं में 75 प्रतिशत या उससे अधिक, स्नातक/ स्नातकोत्तर कालेज में 65 प्रतिशत या उससे अधिक अंक लिए हों, प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित हुए हों, खेलों में राष्ट्रीय / अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुए हों। समिति के अमीन राइन, ताबिश खान, फहीम अंसारी, शेख जावेद, मो. अजहर, अल्ताफ अली, आसिफ राइन, सब्बू अंसारी, अमीर पठान, फैज खान, तांज खान आदि ने बताया कि इस मौके पर ऐसी संस्थाओं को भी सम्मानित करने का निर्णय लिया है जो संस्कृति और संस्कार के प्रति वर्षों से समर्पित हैं। उल्लेखनीय है कि आयोजन समिति में कोई अध्यक्ष नहीं है सभी सदस्य है।

