
नर्मदापुरम / विगत दिनों नगर के राजा मोहल्ला किशोर घाट के समीप किन्ही विशेष समुदाय के लोगों द्वारा हिंदू मान्यताओं एवं धार्मिक भावनाओं के अंतर्गत पितृपक्ष में पीपल के वृक्ष को काटा गया। जिसको लेकर हिंदू संगठनों सर्व हिंदू समाज व मोहल्ले की मात्र शक्तियों द्वारा शनिवार दिनांक 13/9/2025 दिन शनिवार को स्थानीय राजा मोहल्ले में आक्रोशित होकर बैठक की गई। जिसमें प्रशासन को मुक्त और सामाजिक कार्य की सूचना देने कड़ी कार्रवाई किए जाने एवं धार्मिक भावनाओं को भड़काने का मामला दर्ज करने हेतु आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई। आगामी जनसुनवाई कार्यक्रम में मात्र शक्तियों द्वारा मोहल्ला वासियों क्षेत्र वासियों के साथ जाकर प्रशासन को कड़ी प्रतिक्रिया दी जावेगी एवं उचित कार्रवाई न होने पर चक्का जाम या रैली समारोह जैसी अन्य गतिविधियां भी चलाई जावेगी।

